Aligarh News: चार साल में सबसे गर्म रहा अलीगढ़, 44 डिग्री पहुंचा पारा

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Aligarh was the hottest in four years, the mercury reached 44 degrees

पिछले चार साल में अलीगढ़ सबसे गर्म रहा। मंगलवार को 44 डिग्री सेल्सियस पर पारा पहुंच गया है। गर्मी के सितम से लोग बेहाल हैं। तेज धूप से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा।मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने से रात के समय भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी।

दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और दोपहर के समय गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर आम दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही कम रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार और बृहस्पतिवार को भी गर्मी से निजात मिलने की संभावना कम दिख रही है। तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

वर्ष 2023 में 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2024 में 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2025 में 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। एएमयू के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने बताया कि गर्मी और बढ़ेगी।


 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई