सामाजिक विषमताओं के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वाले भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को सासनी के ग्राम रूदायन में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नीले झंडों और बाबा साहेब के जयकारों के साथ निकली इस यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पशु विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राम सिंह राना और विशिष्ट अतिथि पीडब्ल्यूडी कांट्रेक्टर मनोज कुमार विमल ने संयुक्त रूप से करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी हर दिल में जीवित हैं। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सादाबाद विधानसभा बसपा प्रभारी अविन शर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए समरसता के मार्ग पर चलकर ही समाज का कल्याण संभव है। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बाबा साहेब के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण पर आधारित मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड-बाजों की धुनों पर युवा थिरकते नजर आए। पूरे मार्ग में पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान मेला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, उपाध्यक्ष रामअवतार और सचिव रमाशंकर के नेतृत्व में आयोजन को भव्य रूप दिया गया। इस अवसर पर मेला प्रबंधक बंटी सिंह प्रधान, पूर्व प्रधानपति हुकम सिंह, एडवोकेट कपिल कुमार, संयोजक अमित कुमार और संचालक रमेश चंद्र फौजी, एलेन्द्र रामसेवक, प्रताप सिंह, निरंजन सिंह, रेशम पाल, रवि शंकर, इंद्रपाल सिंह कातिब, राजेशपाल, राघवेंद्र, संजय सिंह, वरूण कुमार अनिल ठेकेदार, कालू मिस्त्री, मेला सहसयोजकः सर्व श्री सूरज पाल मिस्त्री, भजन लाल, इन्द्रपाल, चन्द्र स्वरूप, घनश्याम सिंह, कृष्ण कुमार
प्रकाश, महेश चन्द्र नाथ जी, राजीव, आकाश चन्द्रान्तकुमार, धर्मप्रकाश सिंह, राजेश, विजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार, सोनू कुमार, अंकित कुमार लोकेन्द्र चैधरी, गौरव कुमार, सुखवीर सिंह, प्रेमशंकर, रोकी, बनी सिंह, उमेश ठेकेदार, आशिष कुमार, रिंकू ड्राइवर, पुष्पेन्द्र कुमार पोप सिंह, राकेश पंडित जी, सुरेश लाला, पिन्टू कुमार, छोटे लाल फौजी, ज्ञान सिंह, रामदास, हाकिम सिंह, राहुल बिजली वाले, रामबाबू, काका केशवदेव, पप्पू ठेकेदार, दीपक कुमार, शंकर लाल, रूपचन्द्र, राधेश्याम, भानूप्रताप, रोदास, रनजीत, भूदेव, दुर्गेश सिंह, रवेन्द्र कुमार, सन्तोष कुमार बोबी कुमार, भूरी सिंह मिस्त्री, सुरज, खजान सिंह, संजय, ऋषि पाल सिंह, बृजेशकुमार, बबलू कुमार, अजीत कुमार, छोटे लाल, राजेश ड्राइवर रामप्रकाश, जयप्रकाश, चमन, मुकेश, अजय कुमार, प्रदीप कुमार श्री निवास, राजकुमार, राजू, जीतू कुमार, अंकित कुमार, सुरजीत सिंह दीपू कुमार, अशोक कुमार, संदीप कुमार, रघुवीर, वदन सिंह, बालकिशन, सिटू कुमार जीतेन्द्र कुमार मिस्त्री, शैलू कुमार, अमर सिंह, संदीप, गौरव सौरव कुमार, ललतेश कुमार, रवि कुमार (चिकुल्ला), रोहितकुमार, वरूण कुमार अनिल ठेकेदार, कालू मिस्त्री, विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं मेला शोभायात्रा में सुरक्षा की कमान प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी मय दलबल के संभाले हुए थीं।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS




