Haryana Weather: लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित, यह शहर रहा सबसे गर्म; आगे कैसा रहेगा मौसम?

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

रविवार को नारनौल में दिन का तापमान 44.2 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। यह सामान्य से 4.5 डिग्री ऊपर रहा। इसके साथ ही यहां लू की स्थिति बनी रही।
The temperature in Narnaul crossed 44 degree Heatwave in Haryana

उत्तर भारत समेत हरियाणा में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सोमवार से मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।  मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना बन रही है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार दोपहर बाद से मौसम में परिवर्तन आएगा। इस दौरान 27 से 29 अप्रैल के बीच तेज गति की हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इससे साथ हल्की बारिश होगी। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। बढ़े हुए तापमान के कारण कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना रहेगी। इसके असर से तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आएगी।

नारनौल रहा सबसे गर्म
रविवार को नारनौल में दिन का तापमान 44.2 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। यह सामान्य से 4.5 डिग्री ऊपर रहा। इसके साथ ही यहां लू की स्थिति बनी। यमुनानगर को छोड़कर प्रदेश में सभी जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री रहा जो सबसे ज्यादा रहा। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई