गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:


 राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सासनी को सौंपकर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।
सोमवार को ज्ञापन सौंपने से पूर्व अभियान का आगाज बजरंगियों और गौसेवकों द्वारा नगर के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पर श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया। यहाँ बड़ी संख्या में एकत्रित हुए गौ-सेवकों ने गौ माता-राष्ट्र माता, भारत हिंदू राष्ट्र और गौ हत्या बंद करो के गगनभेदी नारे लगाए। मंदिर से पदयात्रा निकालते हुए कार्यकर्ता तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने शासन-प्रशासन से गौ संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने की पुरजोर वकालत की। इस अवसर पर मुख्य रूप से विभाग अध्यक्ष मोहित बजरंगी, जिलाध्यक्ष योगी ठाकुर और जिलामंत्री अभी पंडित ने कहा कि गौ माता हमारी आस्था का केंद्र हैं और उन्हें सम्मान दिलाना हर हिंदू का कर्तव्य है। प्रदर्शन के दौरान केशवदास जी महाराज, राजेश शर्मा, अंश, ललित, गणेश कर्णराजपूत, कृष्णगोपाल शास्त्री, बंटी प्रधान, प्रवीण राणा, देवेश, भूपेंद्र शर्मा, कांता जी, सुमित, पवन पण्डित, अंशुल, गौरव, अभिषेक वसिष्ठ, सचिन मंत्री, आकाश, उभय पण्डित, करन, सुमित बाबू, शिवराम, शिव उपाध्याय, सोमेश, सत्यवीर, हनुआ गुरु सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई