कस्बा में एक ग्राहक से एक दुकानदार को चालीस रूपये मांगना भारी पड गया। ग्राहक ने चालीस रूपये न देकर दुकानदार की बेरहमी से पिटाई की गई। जिससे दुकानदार की नाक की हड्डी टूट गई। घायल उपचार अलीगढ में चल रहा है। घटना की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में पुलिस से की है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार सासनी-जलेसर मार्ग पर जय अम्बे ग्लास एण्ड हार्डवेयर की दुकान है जिसे ललित कुमार वाष्र्णेय संचालित करता है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, नामजद के भाई ने उसकी दुकान से पांच सौ चालीस रुपये का शीशा खरीदा था। कथित नामजद ने शीशे के पांच सौ रुपये का भुगतान किया, लेकिन जब बकाया 40 रुपये मांगे, तो नामजद गुस्से से लाल हो गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कुछ अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद चार व्यक्तियों ने मिलकर दुकानदार ललित कुमार को पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई की। शोर सुनकर पीड़ित के भाई दीपेश और पिता राकेश कुमार वाष्र्णेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव कर पीड़ित को हमलावरों से बचाया। पीड़ित ने घटना की शिकायत करते हुए कहा है कि जाते समय नामदज ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दे गये। हमले में गंभीर रूप से घायल पीड़ित को परिजन उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अलीगढ रेफर कर दिया। फिलहाल अलीगढ़ के शर्मा ऑर्थोप्लास्टी मल्टीसिटी हॉस्पिटल में घायल का उपचार चल रहा है।वहीं प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS

