हरियाणा में गर्मी का कहर: करनाल व अंबाला में चली लू, 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतक रहा सबसे गर्म

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते तापमान ने लोगों को झुलसा दिया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, लगातार पश्चिमी मरूस्थलीय शुष्क हवाएं और सूर्य देव के तल्ख तेवरों के कारण तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है।
IMD Heat Alert: भीषण गर्मी का कहर , 44.2, 44, 43.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा  तापमान, आग उगल रहा आसमान

प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतक में दर्ज किया गया जबकि करनाल और अंबाला में भी लोगों को लू का सामना करना पड़ा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिससे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी-दादरी और महेंद्रगढ़ जिलों में मौसम में हल्का बदलाव होने की संभावना है। इन जिलों में आंशिक बादलवाही और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते तापमान ने लोगों को झुलसा दिया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, लगातार पश्चिमी मरूस्थलीय शुष्क हवाएं और सूर्य देव के तल्ख तेवरों के कारण तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 22 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिसमें रोहतक का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

फरीदाबाद में 43.5, सिरसा में 43.4, हिसार में 42.9, महेंद्रगढ़ में 42.8, जींद में 42.6, मेवात में 42.5, गुरुग्राम में 42.2, करनाल में 42.2 और भिवानी में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे हरियाणा में केवल यमुनानगर में 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया जो कि 40 डिग्री से थोड़ा कम था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार तापमान यदि 45 डिग्री से अधिक हो या सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा हो तो उसे लू माना जाता है।

मौसम में हल्का बदलाव
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार की रात से हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना है। प्रदेश के छह जिलों में आंशिक बादलवाही और बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। दूसरा विक्षोभ 28 अप्रैल और तीसरा 30 अप्रैल को सक्रिय होगा जिसके कारण मौसम में कुछ बदलाव आएगा। हालांकि तापमान में उफान जारी रहेगा और प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।

priya singh
Author: priya singh