Bhiwani: सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई के स्वागत में सजा जिला न्यायालय, CBLU के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

भिवानी में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत पहले चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे जिला न्यायालय परिसर और बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
Chief Justice of India will attend CBLU's convocation ceremony in Bhiwani

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के आगमन को लेकर जिला न्यायालय सहित पूरे शहर को सजाया गया है। जिला न्यायालय के मुख्य द्वारों को दुल्हन की तरह सजाया गया वहीं लघु सचिवालय और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया।

लघु सचिवालय और जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी दिनभर कार्यक्रम स्थल और निर्धारित रूट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन करते रहे और तैयारियों का जायजा लिया।

न्यायमूर्ति के आगमन को लेकर पिछले एक सप्ताह से तैयारियां जारी हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें व्यवस्थाएं पुख्ता करने के सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत पहले चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे जिला न्यायालय परिसर और बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

शहर में चौराहों को सजाया
न्यायमूर्ति सूर्यकांत के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों को भी सजाया गया है। जिस रूट से न्यायमूर्ति का काफिला गुजरेगा वहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है और मार्ग को सजाया गया है। 

priya singh
Author: priya singh