सासनी के गांव बांधनू में निकला 79 वां श्री महादेव जी मेला

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव बांधलू में श्री महादेव जी का 79 वां ऐतिहासिक मेला का आयोजन बडी ही धूमधामसे किया गया। रात्रि में रसिया दंगल का उद्घाटन डॉ० विकास शर्मा ने किया।
गांव बांधनू में आयोजित कार्रक्रम में रसिया कार्यक्रम का शुभारंभ फोकस अल्ट्रा साउंड हाथरस के डायरेक्टर डॉ० विकास शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सासनी थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम संयोजक विवेक उपाध्याय जिला अध्यक्ष कांग्रेस द्वारा मुख्य अतिथियों का पटका पहनाकर एवं स्मृति स्वरूप तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ० विकास शर्मा ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेले हमारी सभ्यता, लोक परंपराओं और सामाजिक सरसता के जीवंत प्रतीक हैं। रसिया जैसे लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को अपनी जड़ों, संस्कृति और विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराते हैं और समाज में एकता, भाईचारे एवं सांस्कृतिक जागरुकता को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री महादेव जी का ऐतिहासिक मेला केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि लोक संस्कृति और सामाजिक समरसता का भी सरक्त मंच है। कार्यक्रम में मेला प्रधान रामप्रकाश उपाध्याय, मेला उपप्रधान पप्पू राठौर, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, सियाराम उपाध्याय, कालीचरन मस्ताना, योगेश शर्मा, सुखवीर सिंह, मनोज उपाध्याय, सुशील उपाध्याय, राजू चक्की वाले, हरिशंकर उपाध्याय, जीतू उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, हिमांशु सेंगर, बृजेश ठाकुर, राजकुमार तोमर, मुरारीलाल कौशिक एवं शिव कुमार कौशिक सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS