लोहियानगर में जुबेर और उसकी पत्नी निदा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर जुबेर ने पत्नी और फिर खुद पर तेल डाल लिया। पत्नी ने माचिस छीनने का प्रयास किया था। मगर जलती हुई तिल्ली ने दोनों की जान ले ली।

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के उमरनगर में घरेलू विवाद ने एक परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। शनिवार देर रात हुए विवाद के बाद दंपती के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति जुबेर ने खुद के साथ पत्नी निदा पर भी ज्चलनशील पदार्थ छिड़क दिया था। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। रविवार को पत्नी निदा की मौत हो गई थी। सोमवार को पति जुबेर ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दंपती से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली क्षेत्र की पीर वाली गली निवासी निदा की शादी करीब तीन साल पूर्व उमरनगर निवासी जुबेर से हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, शनिवार शाम किसी बात को लेकर दंपती के बीच कहासुनी हुई, जो रात तक बढ़कर गंभीर विवाद में बदल गई थी। आरोप है कि गुस्से में आए जुबेर ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया और पत्नी पर भी डाल दिया था।
