Rewari: हाईटेक जेल से भागे यूपी के आरोपी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

शुरुआती जांच में पता चला कि जाहिद और फैजान ने जेल से फरार होने के लिए निर्माण कार्य के लिए जेल में लाई गई सीढ़ी और अन्य सामान का इस्तेमाल किया। दोनों पिछले कुछ दिनों से जेल से फरार होने का मौका तलाश कर रहे थे।
Police arrested two accused who had escaped from jail

रेवाड़ी की जिला जेल से शुक्रवार शाम को दो हवालाती बंदी फरार हो गए। दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी यूपी के जिला रामपुर के टांडा निवासी फैजान (25 वर्ष) और इटावा के मोहल्ला मकसूदपुरा निवासी जाहिद (21 वर्ष) है। दोनों आरोपी रामपुर के आसपास से पकड़े गए हैं। दोनों ऑनलाइन ठगी के मामले में जेल में बंद थे।

शुरुआती जांच में पता चला कि जाहिद और फैजान ने जेल से फरार होने के लिए निर्माण कार्य के लिए जेल में लाई गई सीढ़ी और अन्य सामान का इस्तेमाल किया। दोनों पिछले कुछ दिनों से जेल से फरार होने का मौका तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को मौका मिला तो आरोपी सीढ़ी का सहारा लेकर दीवार फांदकर फरार हो गए। 3 दीवारों की लेयर आसानी से पार कर गए। उधर, जानकारी मिलते ही आईजी स्पेशल टास्क फोर्स बी सतीश बालन मौके पर पहुंचे और जेल का निरीक्षण किया। जेल के एक कर्मचारी को सस्पेंड करने की भी सूचना है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सदर थाने में करवाई एफआईआर 
जिला जेल में तैनात उप-सहायक अधीक्षक मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि 27 मार्च को उन्हें अधीक्षक के मौखिक आदेश पर उप अधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया था। शाम करीब साढ़े 6 बजे रोजाना की तरह बंदियों की गिनती करवाई जा रही थी। इसी दौरान फैजान और जाहिद (21 वर्ष) गिनती में मौजूद नहीं मिले।

जेल स्टाफ ने तुरंत दोनों बंदियों की तलाश शुरू की और जेल के हर हिस्से की तलाशी ली, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। अन्य बंदियों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि दोनों को आखिरी बार दोपहर करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से वे नजर नहीं आए। फिर सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

सूचना मिली थी कि जेल से दो बंदी भाग गए हैं। उसके बाद पुलिस टीमों का गठन किया गया। हमने पुलिस ने दोनों बंदियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। –सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी बावल। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई