कांग्रेस में एकता नहीं’: बड़ौली बोले- राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय को वोट दिए; इनेलो पर भी कसा तंज

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बजाय बार-बार वॉकआउट कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया।
Mohan Badoli stated Congress MLAs voted for Independent candidate in Rajya Sabha elections

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को वोट दिए है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने राज्यसभा चुनाव का बहिष्कार करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया।

प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बजाय बार-बार वॉकआउट कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया। सदन के भीतर अपनी बात रखने के बजाय विपक्ष ने मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने और सुर्खियां बटोरने का काम किया। यह लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

मोहन लाल बड़ौली ने एक अन्य सवाल पर कहा कि वैश्विक संकट पर सरकार सतर्क है जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है। ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच चल रहे वैश्विक तनाव के चलते इसका प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल एवं गैस की कीमतों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की मजबूत विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इस संकट से प्रभावित नहीं होगा।

उन्होंने विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को निराधार बताते हुए जनता से अपील की कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। देश में तेल एवं गैस की कोई कमी नहीं है और सरकार स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए हुए है। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई