नमाज से पहले मस्जिद में वारदात, एक व्यक्ति को आग लगाकर घायल किया, हालत नाजुक, आरोपी फरार

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

टोंक में मस्जिद के बाथरूम में एक व्यक्ति पर हमला कर उसे आग लगा दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस जांच शुरू हो गई।

Tonk News: Incident in mosque before prayers, man set on fire and critically injured, accused absconding

जिले में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जहां मस्जिद परिसर में एक व्यक्ति को आग लगाकर घायल कर दिया गया। घटना डिग्गी थाना क्षेत्र के कलमंडा गांव की बताई जा रही है। घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: लग्जरी कारों में ‘सरकार’, लेकिन सारथियों की जिंदगी बेपटरी; सरकारी विभागों के चालकों का छलका दर्द

घटना के बाद पीड़ित की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। पहले उन्हें मालपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक राजेश मीना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई