Bhiwani: रंजिश के चलतें दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने किया हमला, रोहतक जा रहा था परिवार

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

ढिगावामंडी के रहने वाले दो दंपत्ति और एक छोटी बच्ची शनिवार को अपने घर से ढिगावामंडी जा रहे थे। परिवार के लोगों का पहले से चल रहा विवाद सुलझाने के लिए राजस्थान से भी कुछ रिश्तेदार उनके यहां आए थे।
Bhiwani:रंजिश के चलतें दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने किया हमला, रोहतक  जा रहा था परिवार - Attackers Arrive In Two Vehicles And Launch Assault Due  To Personal Enmity In

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुरानी रंजिश के चलते ढिगावा से रोहतक जा रहे एक परिवार सदस्यों की गाड़ी को दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने पीछे से टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची वहीं लोहारू पुलिस थाना एसएचओ भी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। हमलावर मौका पाकर भाग गए।

पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ढिगावामंडी के रहने वाले दो दंपत्ति और एक छोटी बच्ची शनिवार को अपने घर से ढिगावामंडी जा रहे थे। परिवार के लोगों का पहले से चल रहा विवाद सुलझाने के लिए राजस्थान से भी कुछ रिश्तेदार उनके यहां आए थे। इसी दौरान दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने रोहतक जाते समय पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके बाद अनियंत्रित गाड़ी पेड़ से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार पांचों को मामूली चोटें भी आई। पुलिस हमलावरों का पता लगाने में जुटी है वहीं घायलों को डॉयल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।