Haryana: माइनर में उतराता हुआ मिला युवती का शव, सिर पर चोट के निशान; पुलिस कर रही जांच

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और पड़ोसी थानों में हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि युवती की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
The body of a young woman was found descending into a minor
रतिया क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव हुक्मवाली खुनन के बीच सरदूलगढ़ रोड स्थित खूनन माइनर से एक करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मामले को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

ऑपरेटर ने दी पुलिस को सूचना
जानकारी के अनुसार, शनिवार को गांव हुक्मवाली में कार्यरत ऑपरेटर मेवा सिंह ने खूनन माइनर में एक शव को उतराते हुए देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नागपुर चौकी से जांच अधिकारी सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को माइनर से बाहर निकाला।

4-5 दिन पुराना है शव
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि यह करीब पांच दिन पुराना है। मृतका ने गहने भी पहने हुए हैं व युवती के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि शरीर के अन्य हिस्सों पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं जिसके चलते पुलिस टीम ने हत्या का मामला होने से स्पष्ट इनकार किया है।

शिनाख्त के प्रयास जारी
जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और पड़ोसी थानों में हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि युवती की पहचान सुनिश्चित की जा सके। शव को एंबुलेंस के जरिए रतिया के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसे शिनाख्त के लिए अगले 72 घंटों तक मोर्चरी हाउस में रखा गया है।

सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि महिला का शव मिलने के मामले में गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। हालांकि सिर के अलावा महिला के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।