मोगा में भाजपा की बदलाव रैली: केसरिया पगड़ी पहन मंच पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, पंजाब सरकार पर साधा निशाना

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर आम आदमी पार्टी के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय गृह मंत्री से कई सवाल पूछे हैं। वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पिछले कई साल से पंजाब के साथ लगातार भेदभाव कर रही है। ऐसा क्यों किया जा रहा है इस बारे में गृह मंत्री को जरूर बताकर जाना चाहिए।

BJP Parivartan Rally Today union home minister Amit Shah in Moga Police Issue Traffic Route Plan

वित्तमंत्री ने उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 मार्च को मोगा में रैली करने पहुंच रहे हैं। रैली के चलते आम आदमी पार्टी के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय गृह मंत्री से कई सवाल पूछे हैं।

वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पिछले कई साल से पंजाब के साथ लगातार भेदभाव कर रही है। ऐसा क्यों किया जा रहा है इस बारे में गृह मंत्री को जरूर बताकर जाना चाहिए। केंद्र ने बार-बार जायज फंड रोके हैं और राज्य की आर्थिकता को कमजोर करने की कोशिश की है।

वित्तमंत्री ने कहा कि केंद्र ने रूरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएफ) समेत कई स्कीमों के तहत पंजाब के हजारों करोड़ रुपये रोक रखे हैं। केंद्र से ग्रामीण विकास निधि, नेशनल हेल्थ मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पंजाब के बकाया फंड जारी करने की मांग की गई थी मगर केंद्र ने किसी न किसी बहाने पेमेंट में लगातार देरी की है।

ट्रैफिक डायवर्ट, रूट प्लान जारी

रैली के कारण लुधियाना-फिरोजपुर रोड सहित आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पंजाब पुलिस के लुधियाना देहात पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रूट प्लान जारी किया है। पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे जारी किए गए रूट प्लान का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की ट्रैफिक समस्या और जाम की स्थिति से बचा जा सके।

आम लोगों के लिए वैकल्पिक रूट

रायकोट से मोगा जाने के लिए
रायकोट – बस्सियां – झोरड़ा – चकर – रामा – बिलासपुर – मोगा

लुधियाना से मोगा जाने के लिए
लुधियाना – मुल्लापुर – जगराओं – सिधवा बेट – गिद्दड़विंडी – किशनपुरा – धर्मकोट – मोगा

माहितपुर से मोगा जाने के लिए
माहितपुर – सिधवा बेट – किशनपुरा – धर्मकोट – मोगा

रैली में जाने के लिए रूट व्यवस्था

रायकोट साइड से रैली के लिए
रायकोट – बस्सियां – कमलपुरा – जगराओं तहसील चौक – नानकसर – किल्ली चहल

लुधियाना साइड से रैली के लिए
लुधियाना – मुल्लापुर – जगराओं – नानकसर – किल्ली चहल

जालंधर और नकोदर साइड से रैली के लिए
जालंधर – नकोदर – माहितपुर – सिधवा बेट – जगराओं – नानकसर – किल्ली चहल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रैली के दौरान कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा और पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेकर ही घर से निकलें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।