वीकएंड से पहले ही कमजोर पड़ा ‘द केरल स्टोरी 2’ का कलेक्शन, बाकी फिल्मों का बुरा हाल? जानें शुक्रवार की कमाई

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

वीकएंड से पहले यानी शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ ने कितना कलेक्शन किया है। कौन सी फिल्में कमाई करने के बाद मामले में सबसे आगे रही हैं।

वीकएंड से पहले ही कमजोर पड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का कलेक्शन, बाकी फिल्मों का  बुरा हाल? जानें शुक्रवार की कमाई - The Kerala Story 2 Day 15 To Assi And O

अगले हफ्ते फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होगी। इसके आने की आहट से ही थिएटर में पहले से मौजूद फिल्मों का क्या हाल है? क्या इनके कलेक्शन पर असर दिखने लगाा है। जानिए, शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन कितना रहा है।

द केरल स्टोरी 2’ का शुक्रवार का कलेक्शन  
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने शुक्रवार को 1.44 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि गुरुवार को 1.52 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 41.69 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म विवादों में घिरने के बावजूद दर्शकों के बीच अपना क्रेज नहीं बना सकती है। इसका कलेक्शन अब तक 50 करोड़ रुपये से नीचे ही बना हुआ है।

अस्सी’ का क्या है हाल? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अस्सी’ का कलेक्शन रिलीज के 22वें दिन सिर्फ 8 लाख रुपये हुआ। अब इसका कलेक्शन दिखना बंद हो गया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 10.83 करोड़ रुपये रहा है। तापसी पन्नू स्टारर फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। इसकी कमाई शुरुआत से कमजोर रही है।

ओ रोमियो’ को नहीं मिल रहे दर्शक 
फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 29 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने शुक्रवार को 15 लाख रुपये ही कमाए हैं। वहीं गुरुवार को 20 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कलेक्शन अब तक 71.30 करोड़ रुपये है। निर्देशक विशाल भारद्वाज और एक्टर शाहिद कपूर की जोड़ी इस बार दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला सकी है। फिल्म अब भी 100 करोड़ रुपये के कलेक्शन से काफी दूर है।

ऑडियंस को ‘धुरंधर 2’ का इंतजार 
मौजूदा फिल्मों का घटता कलेक्शन बता रहा है कि इनका क्रेज खत्म हो चुका है। दर्शकों को अगले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ का इंतजार है। यह फिल्म अभी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।