फिरोजपुर में डबल मर्डर: बच्चों के झगड़े में उतरे परिवार, फायरिंग में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की माैत

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर गोली मारकर एक की हत्या कर दी। पीड़ितों ने भी आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति को गोली मार दी। दो लोगों की मौत हो गई है।

Two shot dead in village kadma firozpur

फिरोजपुर के गांव कड़मा में कबूतरबाजी को लेकर बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। इसी बात को लेकर दो परिवारों के बीच में गोलियां चल गई। दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव में कुछ परिवारों ने कबूतर पाले हुए हैं। कबूतरों को लेकर दो परिवारों के बच्चों में झगड़ा हो गया। इसी झगड़े में दोनों परिवारों के बड़े लोग झगड़ पड़े। एक पक्ष ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को गोली मार दी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति को काबू कर उसे भी गोली मार दी। दोनों पक्षों की एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान खलारा सिंह और जग्गी सिंह के रूप में हुई है।

उधर, एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि शवों को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिस पिस्तौल से गोली चली है, उसकी भी जांच कर रहे हैं कि ये लाइसेंसी है या अवैध है। मरने वालों का रिकॉर्ड भी चेक किया जा रहा है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई

हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।