UP: माफी मांगता युवक और चप्पल बरसाती महिला, बीच सड़क पर हुई ऐसी हरकत; वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

फिरोजाबाद में एक महिला ने बाइक सवार युवक को बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। चप्पल से उसकी पिटाई की। इस दौरान युवक माफी मांगता रहा, लेकिन महिला नहीं रुकी। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Up:माफी मांगता युवक और चप्पल बरसाती महिला, बीच सड़क पर हुई ऐसी हरकत; वीडियो  तेजी से हो रहा वायरल - Woman Thrashes Youth With Slippers In Public Video  Goes Viral - Amar

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में सरेराह एक युवक की महिला द्वारा चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना एक प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के सामने सर्विस रोड पर हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक और महिला के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने युवक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कुछ ने घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है, जबकि महिला लगातार उस पर चप्पल बरसा रही है। हालांकि, विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई