Bsc. नर्सिंग की छात्रा ने दी जान: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी, खुशप्रीत की मोबाइल चैट खोलेगी राज

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की छात्रा ने आत्महत्या की है। छात्रा ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया था। मृतका की पहचान 21 वर्षीय खुशप्रीत कौर के तौर पर हुई है।

Nursing student hanged herself to death at Baba Farid University

खडूर साहिब की बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के रिजनल सेंटर गोइंदवाल साहिब में बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा खुशप्रीत कौर (21) ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतका लुधियाना जिले के गांव धूरकोट की रहने वाली थी। मृतका के पिता अमरीक सिंह का कहना है कि खुशप्रीत कौर ने उन्हें कुछ दिन पहले बताया था कि उसे यूनिवर्सिटी के प्रबंधक कुछ समय से परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर खुशप्रीत कौर की मोबाइल की चेटिंग भी कब्जे में ले ली। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

जिला स्तरीय सिविल अस्पताल के शव गृह के बाहर अमरीक सिंह ने अपनी पत्नी बलजीत कौर की मौजूदगी में बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी खुशप्रीत कौर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के रिजनल सेंटर गोइंदवाल साहिब में बीएससी नर्सिंग (थर्ड सेमेस्टर) की पढ़ाई कर रही थी। कुछ माह से उसे यूनिवर्सिटी के कुछ प्रबंधक परेशान कर रहे थे। इस परेशानी बाबत खुशप्रीत कौर ने अपने स्वजनों को भी अवगत करवाया था। उसने बकायदा प्रिंसिपल को भी शिकायत की, लेकिन संबंधित शिक्षक व अन्य छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वीरवार को छात्रा खुशप्रीत कौर ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अमरीक सिंह व बलजीत कौर ने आरोप लगाया कि परेशानी बाबत खुशप्रीत कौर ने उन्हें मोबाइल पर चेट करते सारी जानकारी भी दी। उक्त चेट पुलिस को सौंप दी गई है। सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि ड्यूटी अधिकारी निशान सिंह ने स्वजनों के बयान दर्ज करके शव पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई