हांसी में एक मकान पर बिजली गिरी हांसी। हांसी में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। हांसी के वार्ड नंबर 4 मोहल्ला रामपुरा में एक मकान पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान में दरारें आ गईं। इसके अलावा इनवर्टर सहित बिजली के उपकरण फूंक गए। तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरने से रसोई में काम कर रही महिला बेसुध हो कर गिर गई। हिसार जिले में इस समय हुई हल्की बारिश से गेहूं, सरसों, चने, जौ की फसल के लिए फायदेमंद है। इस समय सरसों की फसल पकाई पर है। अगर तेज बारिश आई या ओले गिरे तो सरसों की फसल को नुकसान होगा। जिले में 2.25 लाख एकड़ में सरसों तथा 5.60 लाख एकड़ में गेहूं की फसल है। अभी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। -डॉ. राजबीर सिंह , उप निदेशक, कृषि विभाग, हिसार। फरवरी माह में तापमान लगातार बढ़ रहा था, जो कि 25 से 28 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया था। अब तापमान में गिरावट आएगी। इस समय हल्की सिंचाई की जरूरत थी। यह बारिश गेहूं के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। करीब एक सप्ताह तक इसका असर बना रहेगा। इस बारिश से गेहूं की बाली में दाना बन रहा है। ऐसे में बारिश होने पर बहुत फायदा होता है। उत्पादन में 5 से 6 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। -डॉ. ओपी बिश्नोई, वरिष्ठ गेहूं वैज्ञानिक, एचएयू, हिसार।

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

घटना में गोदाम के भीतर रखा हजारों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। यह हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ।
Ambala:विज्ञान उपकरणों के बंद गोदाम में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी -  Fire Breaks Out In A Closed Warehouse Of Science Equipment - Amar Ujala  Hindi News Live
अंबाला के लक्ष्मी नगर इलाके में बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां स्थित विज्ञान उपकरणों के एक बंद गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम से धुएं का गुबार उठने लगा।
इस घटना में गोदाम के भीतर रखा हजारों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। यह हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। स्थानीय निवासियों ने बंद गोदाम से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं थी, जिसकी सूचना तुरंत गोदाम मालिक व दमकल विभाग को दी गई।
दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। संकरी गली होने के बावजूद दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

नुकसान का आकलन

गोदाम मालिक गुलशन ने बताया कि गोदाम पिछले 5 साल से बंद पड़ा था, लेकिन इसके भीतर विज्ञान से संबंधित काफी उपकरण और कच्चा माल रखा हुआ था। आग के कारण हजारों रुपये के उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई