कैबिनेट मंत्री विज बजट सत्र में नहीं हो पाएंगे शामिल: दोनों एड़ियों में फ्रैक्चर, 6 सप्ताह का सख्त बेड रेस्ट

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मंत्री अनिल विज के गिर जाने से उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है और उन्हें कम से कम एक महीने का पूर्ण बेड रेस्ट सलाह दिया है।
Budget Session 2026 : बजट सत्र में सरकार को घेरेगा विपक्ष, संसद में  गरमाएंगे मनरेगा से अमेरिकी शुल्क और गिरता रुपया के मुद्दे -  dainiktribuneonline.com

हरियाणा परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज एक बार फिर हादसे का शिकार हो गए हैं। सोमवार को अंबाला शास्त्री कॉलोनी स्थित अपने निजी आवास पर वे अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्स-रे रिपोर्ट में उनके दोनों पैरों में हेयर लाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम एक महीने के पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। 20 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में उनकी उपस्थिति को संशय हो गया है। जैसे ही विज के चोटिल होने की खबर फैली, उनके आवास पर शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। हालांकि, संक्रमण और आराम की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने भीड़ से बचने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

गाया फिल्मी गीत
असहनीय दर्द और पैरों में प्लास्टर चढ़ने के बावजूद वे मुस्कुराते नजर आए और पुराने फिल्मी गीत चल री सजनी अब क्या सोचे… की पंक्तियां गुनगुनाते रहे। उनके समर्थकों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री का हौसला हमेशा की तरह बुलंद है। 20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का महत्वपूर्ण बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। अनिल विज न केवल परिवहन मंत्री हैं, बल्कि सदन में अपनी बेबाक बयानबाजी और विपक्ष को घेरने के लिए जाने जाते हैं। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल चलने-फिरने से सख्त मना किया है, ऐसे में माना जा रहा है कि वे इस बार सदन की कार्यवाही से दूर रह सकते हैं। 

पक्ष-विपक्ष के नेताओं के आ रहे फोन

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य में सुधार की बजाय और चिंता बढ़ गई है। चिकित्सकों ने उन्हें कम से कम 6 सप्ताह (लगभग डेढ़ महीने) का पूर्ण बेड रेस्ट सलाह दिया है, जिसके चलते वे आगामी बजट सत्र में विधानसभा में शामिल नहीं हो पाएंगे। मंत्री विज के शास्त्री कालोनी स्थित आवास पर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ लगी हुई है। हर कोई उनके हालचाल जानने और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने पहुंच रहा है। इसी बीच, पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं के फोन लगातार आ रहे हैं।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई