आग बुझाने के लिए खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई शव बुरी तरह जल चुके थे। कुछ शवों के केवल कंकाल ही शेष रह गए। मौके पर बॉडी पार्ट्स के टुकड़े बिखरे मिले, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने प्लास्टिक बैग में इकट्ठा किया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं और उन्होंने हादसे की जांच प्रारंभ कर दी है। भिवाड़ी एसपी और एडीएम के भी मौके पर पहुंचने की सूचना है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रशासन ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है और मामले में फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की जा रही है।

Picture of admln

admln

SHARE:

अंबाला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर चलती हुई बाइक पर पलट गया जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अंबाला में बड़ा सड़क हादसा:अनियंत्रित होकर चलती बाइक पर पलटा ट्रक, दो युवकों  की मौत - Two Died In Road Accident At Ambala - Amar Ujala Hindi News Live
अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित टांगरी पुल पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार लोडिंग ट्रक अनियंत्रित होकर पहले एक कार से टकराया और फिर पास से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों पर पलट गया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों के ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या ज्यादा हो सकती है।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार सवार बाल-बाल बच गए। इसके तुरंत बाद ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह साथ  में चल रही बाइक को अपने चपेट में लेते हुए उस पर पलट गया।

क्रेन की मदद से निकाले गए शव

हादसे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ट्रक के नीचे दबे युवकों और बाइक को निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। ट्रक के भारी वजन के कारण बाइक के परखच्चे उड़ गए।

 

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई