पत्नी और बेटे को गोली मारने वाले किसान की माैत, देर रात अस्पताल में दम तोड़ा

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

गांव बजीदपुर में शुक्रवार शाम तीन बजे के करीब किसान जगसीर सिंह ने घर में मौजूद पत्नी नवजीत कौर व बेटा वारिस दीप सिंह (04) को गोली मार दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली थी। देर रात जगसीर सिंह की माैत हो गई।

One of the three people injured in Ferozepur firing died

फिरोजपुर के गांव बजीदपुर में किसान जगसीर सिंह ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी नवजीत कौर और चार वर्षीय बेटे वारिस दीप को गोली मार दी थी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली थी। तीनों लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल थे। देर रात जगसीर की मौत हो गई। बाकी दोनों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

डीएसपी कर्ण कुमार ने बताया कि गांव बजीदपुर में शुक्रवार शाम तीन बजे के करीब किसान जगसीर सिंह ने घर में मौजूद पत्नी नवजीत कौर व बेटा वारिस दीप सिंह (04) को गोली मार दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली है। डीएसपी ने बताया कि जगसीर व नवजीत कौर के सिर में गोली लगी है। जबकि वारिस दीप सिंह के पेट में गोली लगी है, जो लीवर में धंस गई है। वारदात के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

 

Farheen
Author: Farheen