Sultanpur: भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, खड़े ट्रक में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

सुल्तानुर के वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है। सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ।

सुल्‍तानपुर में लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर बड़ा हादसा, टैंकर ने आधा दर्जन वाहनों  को रौंदा, 8 घायल-up sultanpur lucknow varanasi highway accident tanker hit  several vehicles many injured ...

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर लंभुआ के मदनपुर पनियार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में घायल मां-बेटे की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार कार के ट्रक में पीछे से भिड़ने के चलते हादसा हुआ है।

हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। हादसे के तुरंत बाद, सभी घायलों को तत्काल सीएचसी लंभुआ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, बेबी मसीह (45) और उनके पुत्र अर्पित कुमार (20) की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दोनों मां-बेटे ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान बेबी मसीह (45) और अर्पित कुमार (20) के रूप में हुई है। वे अमहर दक्षिण पट्टी माधवपुर, थाना रसड़ा, जनपद बलिया के निवासी थे और वर्तमान में अपनी नानी के घर रह रहे थे। उनके परिवार का पैतृक घर मुजफ्फरपुर में बताया गया है।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई