लाल सूटकेस में लाश: प्रेमी ने मारकर फेंका था शव, पहले जलाने का किया था प्रयास; पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

बठिंडा में लाल सूटकेस में जो लाश मिली थी वह मोगा की युवती मल्लिका की थी। वह बठिंडा में अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रहती थी।

Corpse in red suitcase Lover arrested by police

बठिंडा में लाल सूटकेस से मिले युवती के शव के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने माना है कि उसकी प्रेमिका से आठ फरवरी को मामूली कहासुनी हो गई थी। गुस्से में आकर उसने तेजधार हथियार से अपनी प्रेमिका मल्लिका की हत्या कर दी थी।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक प्रिंस मल्लिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में सुर्खपीर रोड पर रहता था। आरोपी युवक मोबाइल फोन रिपेयर करने का काम करता था।

किराए के घर में ही युवक एवं युवती में मामूली कहासुनी हुई तो गुस्से में आए युवक ने उसकी तेजधार
हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले शव को जलाने का प्रयास किया। जब शव नहीं जला तो उसने उसे अटैची में बंद करके मलोट रोड पर सुनसान जगह पर फेंक दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया था।

घटना के बाद पुलिस ने जब युवती की पहचान की तो उससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में असानी हुई। वीरवार शाम को ही पुलिस ने मृतका के प्रेमी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया था।

सूत्रों के अनुसार, युवक और युवती दोनों ही नशे का सेवन करते थे। हलांकि इस पूरी घटना के बारे में पुलिस के बडे़ अधिकारी ही खुलासा करेंगे।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई