पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज: 16 को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 17 को कई जगहों पर बारिश के आसार

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

बारिश होने से तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। हालांकि इससे पहले आने वाले चार दिन मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

Weather change in Punjab Western disturbance active on 16th rain

पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके असर से 17 फरवरी को पंजाब में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

बारिश होने से तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। हालांकि इससे पहले आने वाले चार दिन मौसम शुष्क ही बना रहेगा। पंजाब के अधिकतम तापमान में वीरवार को 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में 6.8 डिग्री के तापमान के साथ होशियारपुर सबसे ठंडा रहा।

अमृतसर का न्यूनतम पारा 6.9 डिग्री, लुधियाना का 11.4 डिग्री, पटियाला का 11.0 डिग्री, बठिंडा का 8.6 डिग्री, फरीदकोट का 8.0 डिग्री, गुरदासपुर का 7.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 9.8 डिग्री और रूपनगर का 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे अधिक 27.4 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 22.7 डिग्री, लुधियाना का 24.2 डिग्री, पटियाला का 24.8 डिग्री, पठानकोट का 24.6 डिग्री, बठिंडा का 24.0 डिग्री, होशियारपुर का 23.4 डिग्री व रूपनगर का पारा 26.1 डिग्री दर्ज किया गया।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई