पंजाब के साथ दिल्ली भी टारगेट: IED और विदेशी हथियार बरामद, अमृतसर में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब के साथ राजधानी दिल्ली को भी दहलाने की साजिश रची जा रही है। पंजाब पुलिस पाकिस्तान समर्थित आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ किया है। तीन आरोपियों को आईईडी और विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

Pujab News: पंजाब में रोज पकड़ी जा रही IED, हथ‍ियार, क्‍या है इनका  पाकिस्तान कनेक्शन? - News18 हिंदी

खुफिया इनपुट के आधार पर की गई कार्रवाई में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक रिमोट नियंत्रित आईईडी, विदेशी निर्मित पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एन्क्रिप्टेड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर के संपर्क में था। जांच एजेंसियों के अनुसार आतंकी सामग्री को सीमा पार से ड्रोन अथवा अन्य माध्यम से भारतीय क्षेत्र में भेजा गया और बाद में शहर के बाहरी इलाके में तय स्थान से उठाया गया। बरामद आईईडी रिमोट से संचालित की जा सकने वाली थी, जिसे पंजाब और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में लक्षित हमलों के लिए इस्तेमाल किए जाने की योजना थी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बरामद विस्फोटक उपकरण को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया है और तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके अन्य साथियों और नेटवर्क से जुड़े संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में केस दर्ज किय है। जल्दी इस मामले में और भी लोगों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। फिलहाल पूरे मॉड्यूल की कड़ियों को खंगाला जा रहा है और सीमा पार बैठे संचालकों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अवैध हथियार नेटवर्क पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार
वहीं अमृतसर शहरी पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं, जिनमें ग्लॉक 9 एमएम और .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। साथ ही कुछ जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपर्क स्थापित कर सीमा पार से अवैध हथियारों की आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही थी। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि हथियारों की खेप किस माध्यम से भारतीय सीमा में पहुंचाई गई और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

इस संबंध में थाना गेट हकीमा, अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की अग्रिम और पिछली कड़ियों की जांच कर रही है, ताकि पूरे गिरोह की संरचना और वित्तीय लेन-देन का पता लगाया जा सके। कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई