Goa: पीएम मोदी ने भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- मठ लोगों को दिशा देने वाला सेंटर बनकर उभरा|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

PM Modi Goa Visit: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में पूजा की। इसके बाद पीएम मोदी ने भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। बता दें कि यह श्रीराम की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति है।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण गोवा जिले के श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद पीएम मोदी ने श्री संस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मठ के 550वें साल के जश्न ‘सार्ध पंचशतामनोत्सव’ के मौके पर मठ आए हैं। इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने कहा, यहां भगवान राम की 77 फुट ऊंची कांस्य की मूर्ति स्थापित की गई। तीन दिन पहले मुझे अयोध्या में राम मंदिर के ऊपर धर्म ध्वज फहराने का सौभाग्य मिला। पीएम मोदी ने कहा कि बदलते समय और चुनौतियों के बीच भी इस मठ ने अपनी दिशा नहीं खोई। बल्कि यह ‘मठ’ लोगों को दिशा देने वाला सेंटर बनकर उभरा। यही इसकी पहचान है। यह मठ समय के साथ बदलता रहा है।

सेवा की भावना है मठ की खासियत- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, यह मठ मूल्यों को बनाए रखने की नींव का पत्थर रहा है, और आने वाली पीढ़ियों को ऊर्जा देता रहेगा…इस मठ की एक खासियत सेवा की भावना है, जिसने सदियों से समाज के हर तबके का साथ दिया है। सदियों पहले, जब इस इलाके में मुश्किलें आईं और लोगों को अपने घर-परिवार छोड़कर नई जगहों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, तो इस मठ ने समुदाय का साथ दिया, नई जगहों पर मंदिर और शेल्टर बनाए। इसने न सिर्फ धर्म बल्कि इंसानियत और संस्कृति की भी रक्षा की। समय के साथ, मठ की सेवा का दायरा बढ़ा है। आज, शिक्षा से लेकर हॉस्टल तक, बुज़ुर्गों की देखभाल से लेकर जरूरतमंद परिवारों की मदद तक, इस मठ ने हमेशा अपने संसाधन लोगों की भलाई के लिए लगाए हैं।

पीएम मोदी के साथ राज्यपाल और सीएम सांवत रहे मौजूद
पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे समय आए जब गोवा के मंदिरों और पारंपरिक परंपराओं को चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन इन घटनाओं ने समाज की भावना को कमजोर नहीं किया। गोवा की खासियत यह है कि इसकी संस्कृति ने सभी बदलावों के बावजूद अपनी एकता बनाए रखी है और समय के साथ फिर से जीवित भी हुई है। पीएम मोदी ने दक्षिणी गोवा के पार्टगली में मठ में बने मंदिर का भी दौरा किया। यह मठ भारत के सबसे पुराने मठों में से एक है, जो अपने आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान के लिए जाना जाता है और सारस्वत समुदाय में इसका खास स्थान है। इस मौके पर गोवा के गवर्नर अशोक गजपति राजू और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत इस समारोह में मौजूद थे।


स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को डिजाइन करने वाले मूर्तिकार ने बनाई मूर्ति
गोवा के लोक निर्माण विभाग के मंत्री दिगंबर कामत ने बताया कि गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को डिजाइन करने वाले मूर्तिकार राम सुतार ने भगवान राम की मूर्ति बनाई है, और यह भगवान राम की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। गोवा में श्रीराम की प्रतिमा के साथ रामायण थीम पार्क और राम संग्रहालय भी बनाया जा रहा है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।