Gujarat: गुजरात के गांधीनगर में गरबा के दौरान एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों में झड़प हो गई, जिसमें पथराव और आगजनी हुई। एक युवक की दुकान को जलाया गया और पुलिस पर भी हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जांच जारी है।

दुकान को जलाया, पुलिस वाहनों पर भी हमला
हिंसा के दौरान आठ से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचा, एक दुकान को जला दिया गया और पुलिस के दो वाहन भी भीड़ की हिंसा का शिकार हुए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी भीड़ ने हमला किया। घटना के वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते और लोहे की रॉड लेकर भागते नजर आ रहे हैं। एक महिला की चीख सुनाई देती है, जो घबराकर शायद अपने बेटे को रही है।
भारी तादाद में पुलिस बल तैनात
इस हिंसा के बाद बहियाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि हालात काबू में रहें और आगे कोई घटना न हो। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी तरह की भड़काऊ या विवादित पोस्ट न करें और जांच में सहयोग करें।
Author: planetnewsindia
8006478914