मुरादाबाद किसान महापंचायत: टिकैत बोले– किसानों की जमीन लूटने की तैयारी, 2027 के बाद आएगा आजम खां का दिन|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

मुरादाबाद के आंबेडकर पार्क में हुई किसान महापंचायत में भाकियू नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन लूटने की तैयारी है, गन्ना और फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा और एमएसपी कानून अब भी अधूरा है। टिकैत ने आजम खां की रिहाई पर भी कहा कि उनका समय 2027 के बाद आएगा।

Tikait says – There are plans to loot farmers' land; Azam Khan's time will come after 2027

विस्तार

मुरादाबाद में बुधवार को आंबेडकर पार्क में किसान संगठनों की महापंचायत आयोजित हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत शामिल हुए। जिले भर से बड़ी संख्या में किसान पंचायत में पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए थे।

महापंचायत में राकेश टिकैत ने केंद्र और राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन लूटने की तैयारी चल रही है। गन्ने का उचित भाव नहीं मिल रहा, एमएसपी कानून की मांग अब भी अधूरी है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों के दाम तय करने की बजाय उन्हें मुकदमों में फंसाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने  कहा कि यह सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर चल रही है, जिससे किसानों और आम जनता की परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे को भी गंभीर बताया और कहा कि लगातार युवा बेरोजगार हो रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। महापंचायत के दौरान टिकैत ने समाजवादी पार्टी नेता आजम खां की रिहाई पर भी टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि आजम खां को अभी और कुछ समय काटना पड़ेगा। उनका दिन 2027 के बाद आएगा। महापंचायत में किसानों ने जोरदार नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को उठाया। नेताओं ने साफ कहा कि जब तक एमएसपी कानून नहीं बनेगा और किसानों की फसलों के दाम सुनिश्चित नहीं होंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई