Fatehpur: कच्ची दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, चारपाई पर सोते समय हुआ हादसा, लेखपाल ने की जांच

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे के अलीपुर गांव में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की 80 वर्षीय मैकी देवी पत्नी स्व. संपत अपने घर पर थीं, तभी कच्ची दीवार पर रखा छप्पर अचानक गिर गया। मलबे में दबने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर बिंदकी सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Fatehpur Old Lady Dies Due To Falling Of Kutcha Wall Accident Happened  While Sleeping Lekhpal Investigated - Amar Ujala Hindi News Live - Fatehpur:कच्ची  दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, चारपाई पर

सूचना पर चौकी प्रभारी चंदन सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात हल्का लेखपाल बृजेंद्र सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की।

मृतका का घर पूरी तरह कच्ची ईंटों से बना था। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उनका इकलौता बेटा मजदूरी करके घर चलाता है, जबकि बेटी बकरियां चराकर परिवार का सहारा देती है।

ग्राम प्रधान संतोष के अनुसार, मैकी देवी का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में दर्ज था और अगले चरण में उन्हें पक्का घर मिलने वाला था। लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj