नई दिल्ली। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने राजधानी में अवैध हथियारों के बड़े जखीरे का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में पिस्तौल व कच्चा माल जब्त किया।

यूपी से जुड़े तार
डीसीपी उत्तरी दिल्ली राजा बंठिया ने बताया कि सराय रोहिल्ला पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। जांच में पता चला कि यह नेटवर्क उत्तर प्रदेश से संचालित हो रहा था। पुलिस ने यूपी के अलग-अलग जिलों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
पुलिस के अनुसार छापेमारी में
-
6 देसी पिस्तौल
-
12 बिना स्क्रू वाली पिस्तौलें
-
और 250 से ज्यादा पिस्तौलों का कच्चा माल
बरामद किया गया है।
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय थे और दिल्ली-एनसीआर सहित पड़ोसी राज्यों में इनकी डिलीवरी करते थे।