Chandigarh: झाड़ियों में मृत मिला शिमला का युवक, सीमा विवाद में उलझी रही चंडीगढ़-पंचकूला पुलिस

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

चंडीगढ़/पंचकूला | शिमला के संजौली निवासी 25 वर्षीय रमेश का शव मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट के पास झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। रमेश कबाड़ बेचने के सिलसिले में अक्सर चंडीगढ़ आता था और 25 अगस्त को गाड़ी ठीक करवाने के लिए मैकेनिक के पास गया था। लेकिन अगले दिन से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ। 28 अगस्त को उसका शव मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।Women Dead Body Found In Dhanas Lake Chandigarh Police Arrested E Riksha  Driver - Amar Ujala Hindi News Live - खुल गया मौत का राज:दोस्त से मिलने  सुखना लेक पहुंची थी बीना, ऐसा क्या हुआ कि हो गई मौत? ई रिक्शा चालक गिरफ्तार

🧵 सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, दो घंटे तक पड़ा रहा शव शव मिलने की सूचना पर चंडीगढ़ और पंचकूला पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सीमा विवाद के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई। रात करीब 10 बजे तय हुआ कि मामला पंचकूला का है, जिसके बाद पंचकूला एमडीसी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

🧪 ओवरडोज से मौत की आशंका, मौके से मिलीं सीरिंज पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज से होने की आशंका है। मौके से सीरिंज बरामद हुई हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

📱 मोबाइल से मिले सुराग, कॉल डिटेल्स खंगाल रही पुलिस रमेश की जेब से मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस उसकी कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। 26 अगस्त को उसकी आखिरी बातचीत बड़ी बहन डॉली से रात 8 बजे के करीब हुई थी। इसके बाद उसका फोन बजता रहा लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया।

👥 मन्नू और चक्सू से होगी पूछताछ मृतक के जानकार मन्नू और चक्सू पहले से ही चंडीगढ़ में मौजूद थे। पुलिस अब उनसे पूछताछ करेगी कि रमेश झाड़ियों में कैसे पहुंचा और उसकी हालत बिगड़ने पर उन्होंने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।

📢 परिजनों का आरोप: पुलिस ने नहीं की मदद परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें सिर्फ इतना बताया गया कि रमेश के नाक से खून बह रहा है। वे खुद मनीमाजरा थाने पहुंचे लेकिन कोई पुलिसकर्मी मदद को नहीं आया। उन्हें लोगों से पूछते-पूछते शव तक पहुंचना पड़ा। उनका कहना है कि पुलिस ने न तो डीडीआर दर्ज की और न ही जीरो एफआईआर।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj