कासना कोतवाली पुलिस की जांच में सामने आया है कि निक्की हत्याकांड की जड़ें करीब तीन साल पुरानी हैं। उस समय निक्की और उसकी बहन ने घर पर ही बुटीक और ब्यूटी पार्लर शुरू किया था। परिवार के सदस्य इस कदम से सहमत नहीं थे और उन्होंने इसका विरोध किया था। बावजूद इसके दोनों बहनों ने अपने सपनों को आगे बढ़ाते हुए कारोबार शुरू कर दिया। इसी से परिवार के भीतर तनातनी की शुरुआत हुई, जो बाद में गंभीर विवाद में बदल गई।



