Jhansi: आज और कल भारी बारिश के आसार, प्रदेश में झांसी का पारा सबसे कम

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल भारी बारिश होने की संभावना है।

Jhansi: Chances of heavy rain today and tomorrow, Jhansi has the lowest temperature in the state

 

पहाड़ी क्षेत्रों से झांसी की ओर मानसून के लौटने से आज और कल भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। रविवार से मानसून दक्षिण की तरफ शिफ्ट हो सकता है।

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब उत्तराखंड समेत पहाड़ी इलाकों से मानसून फिर बुंदेलखंड की ओर शिफ्ट होगा। ऐसे में शुक्रवार और शनिवार को जमकर वर्षा हो सकती है। बृहस्पतिवार को सुबह बूंदाबांदी हुई। बादलों की आवाजाही के बीच शाम को ठंडी हवा चली।

अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में भी झांसी का दिन और रात का पारा सबसे कम रहा।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई