मेरठ में गर्मी का असर बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन तक तापमान में करीब 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। तेज धूप और उमस से लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

मेरठ में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आसमान पर सुबह काले बादल दिखाई दिए थे, जिससे बारिश की उम्मीद बनी, लेकिन धीरे-धीरे मौसम बदल गया और तेज धूप निकल आई।
तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। कभी बादल छा जाते हैं, तो कभी धूप चटख हो जाती है।
अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो से तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन इसके बावजूद गर्मी का असर बढ़ेगा। अनुमान है कि तापमान में करीब 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 31.4°C
न्यूनतम: 26.3°
उच्चतम: 33.8°
सूर्योदय 05:51 am
सूर्यास्त 06:54 pm
हवा की गति -14.8 km/h
आर्द्रता -70%
बारिश की संभावना -20%
चंद्रोदय -3:34pm
चंद्रास्त – 5:52 pm