Weather News : पटना सहित सात जिलों में यलो अलर्ट जारी, तेज रफ्तार से हवा चलने की है आशंका

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

Weather : पटना के साथ-साथ बिहार के सात जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में तेज रफ्तार से हवा चलने की है आशंका जाहिर की है। लोगों को चेतावनी भी दी है।

Bihar News : Yellow alert issued Patna bihar Weather today rain and thunderstorm alert

 

पटना सहित सात जिलों औरंगाबाद, जमुई, रोहतास, नवादा, गयाजी और कैमूर में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात का अनुमान  है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार के दक्षिणी भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना का यह भी कहना है कि बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना में 15.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। वहीं गया जी में अधिकतम 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 31.4. और 27. 2 डिग्री सेल्सियस, जबकि मुजफ्फरपुर में 32.4 और 27.2 डिग्री सेल्सियस का अनुमान लगाया है।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM