Delhi: भतीजे ने चाकू से हमला कर चाचा को उतारा मौत के घाट, इस जरा सी बात पर खोया आपा और कर दिया कत्ल

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

राजधानी दिल्ली के सुंदर नगरी में चाकू से हमला कर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अपराध और एफएसएल टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।

365 India Ambulance Stock Videos, Footage, & 4K Video Clips - Getty Images  | Indian ambulance

राजधानी दिल्ली के सुंदर नगरी में चाकू से हमला कर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अपराध और एफएसएल टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल की जाँच की। मामले को लेकर  नंद नगरी थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक शाम लगभग 07:51 बजे, जी-ब्लॉक, सुंदर नगरी में चाकू मारने की घटना की सूचना नंद नगरी थाने में दी गई। मौके पर पहुँचने पर पुलिस टीम ने पाया कि लगभग 48 वर्षीय शख्स को उसके परिवार के सदस्य पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आगे की पूछताछ में पता चला कि शख्स ने अपनी नाबालिग भतीजी को किसी बात पर डाँटा था, इससे क्षुब्ध होकर, भतीजी ने अपने भाई को इसकी सूचना दी। बहन की शिकायत पर भाई ने  अपने चाचा को चाकू मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।