Maharashtra: अस्पताल में महिला रिसेप्शनिस्ट से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार; राजनीतिक दलों ने की कार्रवाई की मांग

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Man assaults Thane hospital receptionist after being stopped from jumping queue; arrested

पुलिस ने ठाणे जिले के कल्याण इलाके के अस्पताल में महिला रिसेप्शनिस्ट के साथ मारपीट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने उसे बिना अपॉइंटमेंट के डॉक्टर के कमरे में जाने से रोक दिया था, जिससे गुस्साए व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। यह घटना बच्चों के निजी अस्पताल में हुई थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपी बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह रिसेप्शनिस्ट को लात मारता है। इसके बाद महिला के बाल पकड़कर अस्पताल के रिसेप्शन फ्लोर पर घसीटता है। महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है। घठना सोमवार शाम की है। मौके पर मौजूद मरीजों के परिजनों ने महिला को बचाया।

प्राथमिकी के अनुसार ,आरोपी की पहचान गोकुल झा के रूप में हुई है। वह इसलिए गुस्से में था क्योंकि महिला रिसेप्शनिस्ट (25 वर्षीय) ने उसे और उसके साथ आई महिला और बच्चे को लाइन तोड़कर सीधे डॉक्टर से मिलने की इजाजत नहीं दी थी। डॉक्टर उस समय पहले से मौजूद मरीजों को देख रहे थे।

महिला रिसेप्शनिस्ट को आईं गंभीर चोटें
पुलिस के अनुसार, इस हमले में रिसेप्शनिस्ट को गंभीर चोटें आई हैं और उसे डोंबिवली के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें मारपीट, अभद्र भाषा का इस्तेमाल और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसे आरोप शामिल हैं।

बर्दाश्त नहीं की जाएगी हिंसा: पुलिस आयुक्त, ठाणे
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी गोकुल झा को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। ठाणे के पुलिस उपायुक्त अतुल जेंडे ने बताया कि ऐसी हिंसा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारी टीम ने लगातार मेहनत कर आरोपी को कल्याण से गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

राजनीतिक दलों ने सख्त कार्रवाई की मांग
इस घटना की सभी राजनीतिक दलों ने निंदा की है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्य प्रमुख रविंद्र चव्हाण ने मंगलवार देर रात डीसीपी जेंडे से मुलाकात की और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, शिवसेना के जिला अध्यक्ष दीपेश म्हात्रे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के स्थानीय नेता राजू पाटिल ने भी पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई