Priyanka Chopra Movie Paani Wins Filmfare: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स की फिल्म पानी ने फिल्मफेयर मराठी के कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इसी मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने एक खास वीडियो शेयर किया।

फिल्मी दुनिया की एक खास शाम रही फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड्स के नाम, जब मराठी सिनेमा के सितारों ने चमकती हुईं ट्रॉफियां अपने नाम कीं। लेकिन ये साल रहा फिल्म ‘पानी’ के नाम, जिसने फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड्स 2025 में कई श्रेणियों में जीत दर्ज कर ली। फिल्म की इस सफलता के बाद प्रिंयका चोपड़ा ने पूरी टीम को बधाई देते हुए एक खास मैसेज शेयर किया।