ED Raid In Dino Morea’s House: अभिनेता डिनो मोरिया अब ईडी के निशाने पर आ गए हैं। मीठी नदी घोटाले में एक्टर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

मुंबई के मीठी नदी घोटाले मामले में अब अभिनेता डिनो मोरिया की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। क्योंकि अब ईडी के हाथ डिनो मोरिया तक पहुंच गए हैं। ईडी ने मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत आज अभिनेता डिनो मोरिया के घर पर भी छापेमारी की है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी डिनो मोरिया और उनके भाई समेत कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर भी की गई है।
Author: planetnewsindia
8006478914