हैदराबाद के चारमीनार के पास लगी भीषण आग में आठ बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख जी. किशन रेड्डी और तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर गुलजार हाउस पहुंचे। क्षेत्र के पूर्व विधायक AIMIM नेता मुमताज अहमद खान भी मौके पर मौजूद थे।

तेलंगाना में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में आठ मासूम बच्चे भी शामिल हैं। यहां एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 17 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया।
Author: planetnewsindia
8006478914