IPL 2025 में अजब संयोग: पिछले साल भी 26 अप्रैल को ही हुआ था कोलकाता-पंजाब का मुकाबला, रच गया था इतिहास, जानें

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

तब श्रेयस अय्यर पंजाब नहीं, बल्कि कोलकाता के कप्तान थे और उनके सामने पंजाब ने चौके-छक्कों की बौछार की थी। अब वह पंजाब के कप्तान हैं और चाहेंगे कि उनकी टीम पिछले साल वाले अपने प्रदर्शन को आज भी दोहराए।

Coincidence in IPL 2025: KKR vs Punjab IPL 2024 match was held on this date 26th April, Records were made

आईपीएल 2025 में आज यानी 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना ईडन गार्डेंस में पंजाब किंग्स से है। यह इस सीजन इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले मुल्लांपुर में पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ सबसे छोटे स्कोर का बचाव किया था। ऐस में कोलकाता की टीम पंजाब से बदला लेने उतरेगी। हालांकि, 26 अप्रैल का यह दिन बेहद खास है। एक साल पहले इसी तारीख को कोलकाता और पंजाब के बीच ईडन गार्डेंस में मुकाबला हुआ था और तब पंजाब की टीम ने इतिहास रचा था। क्या आज के मैच में भी कुछ खास होगा, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन एक अजब संयोग इस मैच से जुड़ गया है।

पिछले साल भी 26 अप्रैल को हुआ था मुकाबला
दरअसल, 26 अप्रैल 2024 को पंजाब और कोलकाता आमने-सामने आए थे। तब पंजाब ने आईपीएल और टी20 इतिहास का सबसे सफल चेज किया था। हालांकि, तब श्रेयस अय्यर पंजाब नहीं, बल्कि कोलकाता के कप्तान थे और उनके सामने पंजाब ने चौके-छक्कों की बौछार की थी। अब वह पंजाब के कप्तान हैं और चाहेंगे कि उनकी टीम पिछले साल वाले अपने प्रदर्शन को आज भी दोहराए।
Coincidence in IPL 2025: KKR vs Punjab IPL 2024 match was held on this date 26th April, Records were made
2024 वाले मैच में क्या हुआ था?
साल 2024 में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तब पंजाब ने कोलकाता के दिए 262 रन के लक्ष्य को दो विकेट गंवाकर सफलतापूर्वक हासिल किया था। यह आईपीएल और टी20 इतिहास का सबसे बड़ा चेज था। पंजाब ने इसे 18.4 ओवर में हासिल किया था। जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में 108 रन की नाबाद पारी खेली थी, जबकि शशांक सिंह ने 28 गेंद में 68 रन बनाए थे। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेली थी। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 261 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट ने 37 गेंद में 75 रन और सुनील नरेन ने 32 गेंद में 71 रन की पारी खेली थी। इससे पहले आईपीएल में सबसे बड़े चेज का रिकॉर्ड राजस्थान के नाम था। उसने 2020 में पंजाब के खिलाफ 224 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वहीं, टी20 में सबसे बड़े सफल चेज का रिकॉर्ड पंजाब से पहले दक्षिण अफ्रीका क नाम था। 2023 में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रन चेज किए थे।

आईपीएल में सबसे बड़ा सफल रन चेज

लक्ष्य टीम खिलाफ स्थान वर्ष
262 पीबीकेएस केकेआर कोलकाता 2024
224 आरआर पीबीकेएस शारजाह 2020
224 आरआर केकेआर कोलकाता 2024
219 एमआई सीएसके दिल्ली 2021

आईपीएल में सबसे कम स्कोर का बचाव

स्कोर टीम बनाम स्थान वर्ष
111 पंजाब केकेआर मुल्लांपुर 2025
116/9 सीएसके पंजाब डरबन 2009
118 हैदराबाद मुंबई मुंबई 2018
119/8 पंजाब मुंबई डरबन 2009
119/8 हैदराबाद पुणे पुणे 2013

आईपीएल 2025 में एक बार हुआ सामना
वहीं, इस साल जब दोनों टीमें 15 अप्रैल को आमने-सामने आईं तो पंजाब ने 111 रन पर ऑल आउट होने के बाद केकेआर की पारी को 95 रन पर समेट कर आईपीएल में सबसे छोटे लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था। सीएसके ने ऐसा 2009 में पंजाब के खिलाफ किया था। तब चेन्नई ने 116 रन बनाए थे और इसका बचाव किया था। पंजाब की टीम कोलकाता के खिलाफ पिछले दो मैच जीत चुकी है और आज इस टीम के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। पंजाब और कोलकाता के बीच खेले गए पिछले आठ मुकाबलों में 15 अप्रैल को हुए मैच से पहले तक ऐसा होता रहा था कि एक मैच पंजाब की टीम जीतती थी और एक मैच कोलकाता की टीम। हालांकि, यह सिलसिला अब टूट चुका है। पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ पिछले दोनों मैच जीते हैं।

पंजाब और कोलकाता के बीच पिछले आठ मैच

  • पंजाब ने 16 रन से जीत दर्ज की
  • पंजाब ने 8 विकेट से जीत दर्ज की
  • कोलकाता ने 5 विकेट से जीत दर्ज की
  • पंजाब ने 7 रन से जीत दर्ज की (DLS)
  • कोलकाता ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
  • पंजाब ने 5 विकेट से जीत दर्ज की
  • कोलकाता ने 5 विकेट से जीत दर्ज की
  • पंजाब ने 8 विकेट से जीत दर्ज की
  • कोलकाता ने 2 रन से जीत दर्ज की
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.