हवन यज्ञ कर मनाया श्री हनुमान जी जन्मोत्सव निकाली श्रीराम शोभायात्रा

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

लाला देव प्रकाश गर्ग की बगीची में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने श्रीरामोत्सव व श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम श्री हनुमान चालीसा का पाठ व हवन का आयोजन किया गया। प्रारंभिक पूजा आरती श्री राजवंश सिंह द्वारा की गई।
शनिवार को भगवान राम की आरती भाजपा मण्डल अध्यक्ष इं. आकाश सिंह द्वारा की गई। तत्पश्चात शोभा यात्रा का उद्घाटन पण्डित विजय शर्मा बैंजू भैया ने किया। शोभायात्रा बस स्टैंड से कमला बाजार, गांधी चैक, पथवारी, चांवड़, बजरिया, अयोध्या चैक होती हुई श्रीरामलीला मैदान पर संपूर्ण हुई। समापन आरती वेद प्रकाश कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथियों को डा. अमित भार्गव, विद्या भूषण गर्ग जिला सेवा प्रमुख व उपाध्यक्ष हेमंत कौशल द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान किए गये। कार्यक्रम संयोजक अंकित उपाध्याय प्रखंड संयोजक बजरंग दल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा, जगदीश शर्मा, सहमंत्री जयपाल सिंह कुशवाहा, सचिन भार्गव, उपाध्यक्ष हेमंत कोशल, चंद्रेश गर्ग, विकास शर्मा, शिवम उपाध्याय, गौरव पाठक, ललित तिवारी, बिंदिया मौसी शेट्टी दीक्षित, जितेन्द्र, ललित वार्ष्णेय विक्की कुशवाहा सह संयोजक बजरंग दल आदि मौजूद थे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा मय दलबल के मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई