Harsha Richhariya: महाकुंभ से चर्चा में आई यूट्यूबर हर्षा रिछारिया ने वृंदावन से अपनी धार्मिक यात्रा शुरू करने जा रही हैं। ये यात्रा 21 अप्रैल को भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि धाम (संभल) में संपन्न होगी

प्रयागराज महाकुंभ में अपने विचारों और धार्मिक चेतना को लेकर चर्चा में रहीं हर्षा रिछारिया अब एक नई पहल के साथ धार्मिक यात्रा पर निकली हैं। बृहस्पतिवार को हर्षा वृंदावन पहुंचीं जहां उन्होंने सर्वप्रथम श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चन की। इसके पश्चात उन्होंने अटल्ला चुंगी चौराहे पर स्थित राम मंदिर में भी दर्शन किए।
हर्षा रिछारिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हर्षा रिछारिया ने बताया कि वह 14 अप्रैल से सनातनी युवा जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत वृंदावन से करेंगी। यह यात्रा 21 अप्रैल को भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि धाम (संभल) में संपन्न होगी।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने पदयात्रा का समर्थन करते हुए कहा कि संघ से जुड़े सभी धर्म सेवक, साधु-संत और धर्माचार्य इस यात्रा में न केवल भाग लेंगे, बल्कि पूरे मार्ग में भरपूर सहयोग भी देंगे। उन्होंने जानकारी दी कि वृंदावन से संभल तक अनेक स्थानों पर धर्म रक्षा संघ के कार्यकर्ता पदयात्रियों का स्वागत करेंगे।