सूरत: गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद और 10 लाख का जुर्माना, बालिग होने पर पीड़िता से दोस्त करेगा शादी

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

सूरत के बोरसरा गांव में नवरात्रि की रात 16 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप केस में कोर्ट ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पुलिस ने ब्लाइंड केस को 48 घंटे में सुलझाया और 200 पुलिसकर्मियों की मेहनत से दोषियों को पकड़ा गया। कोर्ट ने पीड़िता को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी दिया है
सूरत के बोरसरा गांव में नवरात्रि की रात 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप मामले में कोर्ट ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही पीड़िता को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश जारी किया है. ग्रामीण पुलिस के लिए यह एक ब्लाइंड केस था, लेकिन पुलिस ने 15 दिनों में 3 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की. इस दौरान 42 गवाहों को कोर्ट में पेश किया गया. टेक्निकल और मेडिकल सबूतों के आधार पर कोर्ट ने दो आरोपियों को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा दी गई.
यह घटना 8 अक्टूबर 2024 की रात की है जब पीड़िता अपने दोस्त के साथ गरबा से लौट रही थी. रास्ते में बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया और दोनों सुनसान इलाके में थे. तभी तीन आरोपियों ने उन्हें घेर लिया. पहले युवक को नग्न कर दिया और वीडियो बनाया. इसके बाद नाबालिग लड़की को पकड़कर गैंगरेप किया. युवक गांव की तरफ भागा और लोगों को जानकारी दी. गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

रिपोर्टर आशीष शुक्ला प्लानेट न्यूज़ सूरत गुजरात इंडिया

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914