सड़क हादसे के आक्रोशीत लोगों का हंगामा,ट्रक में लगा दि आग

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

घटना झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी के मंडरो और चितरोकूरो का है. जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है. ट्रक ने राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया.जानकारी के मुताबिक सीमेंट लदे ट्रक ने देवरी प्रखंड अंतर्गत हीरोडीह थाना के मंडरो मे एक 4 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया.मौके पर ही बच्चे की जान चली गई. घटना उस वक्त घटी जब पिता पुत्र दुकान से सामान खरीद कर निकल रहे थे. घटना सोमवार की है. भागने के क्रम में ट्रक देवरी थाना इलाके के चितरोकुरो मे सुखदेव यादव नामक व्यक्ति को भी धक्का मारा जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. ऐसे में आक्रोशीत लोगों ने ट्रक का पीछा करना शुरू किया. ट्रक चालक ने मौका देख ट्रक छोड़ भाग निकला. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी.ट्रक में आग लगाने की घटना जमुना के मिर्जागंज की है.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई