
राजस्थान में पहले से ही कई परीक्षाओं में फर्जी नौकरी और डमी कैंडिडेट बैठा कर भर्ती करवाने का मामला सामने आ रहा है. अब एक नया मामला रेलवे भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. यहां एक पति ने ही अपनी पत्नी पर फर्जी भर्ती करवाने का आरोप लगाया है. उसने खुद ही कहा है कि 15 लाख रुपये देकर डमी कैंडिडेट बिठाकर नौकरी लगवाई है. वहीं पति अब पत्नी को बर्खास्त करने की मांग कर रहा है. पति ने कहा कि मैंने ही जमीन के एवज में 15 लाख रुपये कर्ज लिए और इसी पैसे को देकर नौकरी लगवाई. लेकिन नौकरी लगते ही पत्नी ने मुझे छोड़ दिया.
Author: planetnewsindia
8006478914