चाकूलिया मे हाथियों का उत्पात जारी,गोदान का शटर तोड़ा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

जमशेदपुर के चाकूलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित एफसीआई के गोदाम मे अनाज खाने के लिए हाथी लगातार हमला कर रहे है. बीती रात करीब 1:00 बजे एक हाथी एफसीआई परिसर में घुस आया. हाथी ने एफसीआई के गोदान नंबर एक के शटर को तोड़ डाला.इसके बाद हाथी ने चावल खाने के लिए एफसीआई परिसर में खड़े चावल से लोड एक ट्रक के तिरपाल को फाड़ डाला,आवाज सुनकर ट्रक का चालक जाग गया. इसके बाद पटाखे फोड़ कर हाथी को एफसीआई परिसर से खदेड़ा गया. विगत दिनों पूर्व हाथी द्वारा तोड़ी गयी चारदिवारी के रास्ते हाथी बाहर निकाला और हवाई पट्टी की ओर चला गया. ज्ञात हो की पिछले कई दिनों से हाथियों को उपद्रव बढ़ गया है. हाथियों ने अनाज खाने के लिए एफसीआई गोदाम पर कई बार हमला किया है और तोड़फोड़ कर एफसीआई प्रबंधन को भारी नुकसान पहुंचाया है. एफसीआई प्रबंधन हाथियों के उपद्रव से काफी परेशान हैं.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई