अंडा लदा ट्रक सड़क के बीचो-बीच पलटा, चालक घायल

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

जमशेदपुर के पटमदा थाना क्षेत्र के पांचीयाडीह समीप बीच सड़क पर अंडा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.

इस घटना में ट्रक चालक घायल हो गया. जिसे पटमदा पुलिस ने माचा स्थित सीएचसी अस्पताल मैं भर्ती कराया. घटना रविवार सुबह 6 बजे की है. ट्रक के पलटने से रोड ब्लॉक हो गया और बड़ी गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया. लोग बाईपास सड़कों का उपयोग करके आवागमन कर रहे हैं. खासकर दिहाड़ी मजदूरों, सब्जी विक्रेताओं वह हाथी खेदा मंदिर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.पतोंडा थाना के अवर निरीक्षक गोपाल कुमार ने घटनास्थल का दौरा करने के पश्चात ट्रक को साइड कराने मे लगे हुए है. दूसरी और ट्रक में लदे अंडे फट जाने से सड़क पर दुर्गंध फैल गई है.घटना में व्यापारी को लाखों का नुकसान होने का अनुमान है.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई